पेरिस हमलों के दो नए संदिग्धों की तलाश

बेल्जियम पुलिस ने संदिग्धों के स्केच जारी किए
प्रकाशित

फ्रांस और बेल्जियम की पुलिस पेरिस हमलों के फ़रार संदिग्ध सालेह अब्देसलम की मदद करने वाले दो नए संदिग्ध अभियुक्तों की तलाश कर रही है.

पुलिस का मानना है कि ये दो गुमनाम व्यक्ति ''हथियारबंद और ख़तरनाक'' हैं और ऐसा समझा जाता है कि उन्होंने सितंबर में हंगरी यात्रा के लिए अब्देसलम की मदद की थी.

फ्रांस पुलिस

पेरिस में इसी वर्ष 13 नवंबर को हुए हमलों के दौरान अब्देसलम शहर में ही मौजूद था.

पेरिस हमलों की ज़िम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी जिनमें 130 लोग मारे गए थे और 350 से अधिक लोग घायल हुए थे.

पेरिस हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि

अब्देसलम को सितंबर में हंगरी-ऑस्ट्रिया सीमा पर रोका गया था. उसके साथ दो और व्यक्ति थे जिन्होंने अपने फ़र्ज़ी नाम बताए थे.

बेल्जियम के अभियोजकों ने एक बयान जारी कर लोगों से इन दोनों संदिग्धों की तलाश में मदद की अपील की है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>