ऑस्ट्रिया-जर्मनी ने प्रवासियों के लिए सीमा खोली

प्रवासी
प्रकाशित

ऑस्ट्रिया और जर्मनी ने हज़ारों प्रवासियों के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हैं.

ये प्रवासी सीरिया जैसे संघर्ष वाले इलाक़ों से बेहतर जीवन की तलाश में यूरोप पहुंचे हैं.

प्रवासी

हंगरी के रास्ते लगभग 10 हज़ार प्रवासी म्यूनिख पहुंचे हैं जहां उनका स्वागत हुआ है.

विशेष ट्रेन से पहुंचे लगभग 450 प्रवासियों का जर्मन लोगों ने मिठाई खिलाकर अभिवादन किया.शरणार्थियों के संघर्ष की 10 मार्मिक तस्वीरें

प्रवासी

कुछ दिन पहले हंगरी ने इन प्रवासियों को आगे बढ़ने से रोक दिया था जिसकी वजह से बुडापेस्ट में प्रवासियों की पुलिस के साथ झड़पें हुई थीं.

प्रवासी

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख कैथरीन एश्टन ने कहा है कि प्रवासी-संकट की वजह से संगठन की विश्वसनीयता दांव पर लगी है.

प्रवासी

उनका कहना है कि यूरोपीय संघ इस संकट से किस तरह निपटता है, उसी से संगठन की भूमिका तय होगी.

प्रवासी

जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल ने कहा है कि उनका देश बाहर से आ रहे लोगों का ख़्याल रख सकता है और इसके लिए टैक्स बढ़ाने या बजट संबंधी कोई दिक्कत नहीं होगी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक क</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>रें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>