दो लाख शरणार्थियों को जगह दें: यूएन

शरणार्थी
प्रकाशित

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि यूरोपीय संघ के देशों को 'प्रवासी संकट' के समाधान के लिए नज़रिया बदलकर 'साझा रणनीति' के तहत दो लाख शरणार्थियों को जगह देनी चाहिए.

शरणार्थी

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि प्रवासियों का संकट ख़त्म करने के लिए यूरोपीय यूनियन को 'पूरी ताकत़' से काम करने की ज़रूरत है.

शरणार्थी

शरणार्थियों को पनाह देने के मुद्दे पर यूरोपीय संघ के नेताओं में मतभेद रहे हैं. ब्रिटेन ने कहा है कि वह सीरियाई सीमा पर बने शिविरों से हज़ारों शरणार्थियों को लेने के लिए तैयार है.

डेविड कैमरन

लेकिन प्रधानमंत्री डेविन कैमरन ने कहा है कि प्रवासियों की समस्या का दीर्घकालीन समाधान तलाशने की भी ज़रूरत है.

जर्मनी का कहना है कि वह ऐसी योजनाओं पर काम कर रहा है जो यूरोपीय संघ के लिए बाध्य हों.

हंगरी

इस सबके बीच हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में अफरा-तफरा के दृश्य देखने को मिले जहां हज़ारों प्रवासी पश्चिमी और उत्तरी यूरोप की ओर जाने का रास्ता तलाश रहे हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>