इसराइल फ़लस्तीनी क़ैदी को रिहा करेगा

फलस्तीनी कैदी अदनान
प्रकाशित

इसराइल में सरकार आख़िरकार उस फ़लस्तीनी क़ैदी को छोड़ने के लिए राज़ी हो गई है जो 55 दिनों से भूख हड़ताल पर था.

अधिकारियों ने कदीर अदनान नाम के क़ैदी की हालत नाज़ुक होने की संभावना जाहिर की है.

इसराइल का कहना है कि 37 साल के अदनान अब धीरे धीरे खाना-पीना शुरू करेंगे और उन्हें दो सप्ताह के भीतर रिहा कर दिया जाएगा.

अदनान खुद के इसराइल द्वारा बिना मुक़दमा चलाए हिरासत में रखे जाने के ख़िलाफ़ भूख हड़ताल पर थें.

इसराइल ने इस्लामिक जिहाद के महत्वपूर्ण सदस्य कदीर अदनान को सुरक्षा के लिए ख़तरा बताया है.

अदनान को इसराइल ने अब तक कई बार गिरफ़्तार किया. पिछली गिरफ़्तारी जुलाई 2014 में हुई थी.

अदनान को प्रशासनिक हिरासत में रखा गया है.

इसराइल इस व्यवस्था के तहत फ़लस्तीनियों को बिना मुक़दमा चलाए हिरासत में छह महीने की अवधि तक रख सकता है.

यह छह महीने की अवधि भी कई बार छह-छह माह कर के बढ़ाई जा सकती है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>