देखिए सैर सपाटे की ये 7 विचित्र जगहें

एपोस्टल द्वीप
प्रकाशित

दुनिया के सात अजूबों के बारे में तो बहुत से लोगों को पता है, लेकिन पृथ्वी पर कुछ ऐसी खूबसूरत और आश्चर्यचकित करने वाली जगहें हैं जिनके बारे में शायद आपको बिलकुल न पता हो.

बीबीसी ट्रैवल ने सवाल-जवाब की कम्युनिटी वेबसाइट कोरा डॉटकॉम से 160 से अधिक जगहों के बारे में राय जानी, जिनके बारे में उन्होंने कभी नहीं सुना था.

वो 7 जगहें जिनके बारे में शायद पता न हो

अमरीका: झील में गुफाएं

लेक सुपीरियर अमरीका की सबसे बड़ी झील है जो फ़्रेश वाॉटर झील है. इसमें स्थित हैं एपोसल द्वीप जिन्हें 'ज्वेल्स ऑफ़ लेक सुपीरियर' भी कहा जाता है.

झील में उठती ऊंची लहरें जब सैंडस्टोन की चट्टानों से टकराती है तो इन रेतीली नुकीली चट्टानों का खूबसूरत नज़ारा देखते ही बनता है.

यही चट्टानें झील के बीचोंबीच गुफ़ाएँ भी बनाती हैं और जब सर्दी में झील का ख़ासा हिस्सा जम जाता है तो इनमें से कई बर्फ़ की गुफ़ाएँ बन जाती हैं.

झील के किनारे की इन चट्टानों के ऊपर पौधों की सैकड़ों प्रजातियां हैं.

कोलंबिया का ऊंचा कैथिड्रल

लास लजास

पहाड़, जंगल और नदी. इक्वाडोर की सीमा से लगे कोलंबिया के शहर इपियालेस में गोथिक कैथेड्रल है.

बोस्टन की रहने वाली नेटली कैली के अनुसार, "इसका नाम है लास लजास. इसके 100 मीटर नीचे नदी बहती है. ऐसा लगता है कि इसे एंडीस के जंगलों के बीचों-बीच बस रख दिया गया हो."

इसके साथ जो मिथक जुड़ा है वो ये कि 18वीं सदी में यहाँ की एक दीवार पर वर्जिन मेरी प्रकट हुईं और उन्होंने एक लड़की और एक बड़े पुरुष का अंधापन दूर कर दिया.

सफ़ेद संगमरमर का जैन मंदिर

रणकपुर मंदिर

मिखाइल बेलेंगर की पसंद है राजस्थान में उदयपुर से 90 किलोमीटर दूर स्थित ये रणकपुर मंदिर. ये दुनिया के सबसे बड़े जैन मंदिरों में से एक है.

यह मंदिर जैन धर्म के पहले तीर्थंकर भगवान आदिनाथ को समर्पित है. ख़ासियत ये है कि मंदिर 1000 से अधिक नक्काशीदार खंबों पर टिका है और ये सभी सफ़ेद संगमरमर से बने हैं.

मंदिर में एक हाथी और 108 सांपों की मूर्तियाँ हैं और ख़ास बात ये है कि सभी मूर्तियां मार्बल के एक पत्थर से तराशी गई हैं.

तिब्बत का पौराणिक पहाड़

कैलास मानसरोवर

पूर्व की संस्कृति में कैलाश पर्वत काफ़ी विख्यात है.

लेकिन इस तस्वीर को चुनने वाले हैं सैन फ़्रैंसिस्को के टाइलर बेकर ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ इसके इर्दगिर्द 52 किलोमीटर का चक्कर लगाया था.

6600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैलाश पर्वत पश्चिमी देशों के लोगों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं है.

कैलाश पर्वत को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है और यह सिंधु, ब्रह्मपुत्र, गंगा की सहायक नदियों के उद्गम स्थलों के निकट है.

पाकिस्तान की रहस्यपूर्ण घाटी

कलश घाटी की महिलाएं (फ़ाइल फोटो)

पाकिस्तान में एक खूबसूरत जगह है कलश. नाम जितनी ही पवित्र और सुंदर.

श्रीलंका के ख़वार महमूद के अनुसार पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम और हिंदूकुश पर्वत शृंखलाओं के बीच बसी इस घाटी के प्राकृतिक नज़ारे बेहद मनमोहक हैं.

माना जाता है कि यहाँ जो लोग रहते हैं उनके पूर्वज सिकंदर के फ़ौजी थे जो पीछे छूट गए और यहीं बस गए.

वे सैलानियों से एक बार पाकिस्तान की कलश घाटी में ज़रूर जाने की सिफ़ारिश करते हैं.

अबू धाबी का रेतीला समंदर

रेतीला समंदर

दुनिया की सबसे बड़ी रेतीली खाली जगह- 'रेत के समंदर' - सऊदी अरब से लेकर यमन, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात तक फैले हैं.

ये तस्वीर एलिज़ाबेथ फ़गन की पसंद है. वो कहती हैं, “मैंने यू-ट्यूब पर वीडियो देखा और यकीन नहीं कर सकी कि धरती पर ऐसी जगह असल में भी हो सकती है.”

वह कहती हैं, “जब मैं वहां गई तो और भी हैरान थी क्योंकि ये मेरी कल्पनाओं से भी ज़्यादा सुंदर था.”

ब्राज़ील का उत्तरी तट

ब्राज़ील के उत्तरी तट में मछुआरों के एक छोटे से गांव की ये तस्वीर जिसके बारे में विक्टर मातेई ने कहा, "ऐसा लगता है कि यहाँ वक़्त भी कहीं गुम हो गया है.' यहाँ रेत के टीला दूर नीले आसमान में मिलते नज़र आते हैं.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख यहाँ पढ़ें</caption><url href="http://www.bbc.com/travel/slideshow/20131121-seven-incredible-places-you-may-have-never-heard-of" platform="highweb"/></link>, जो <link type="page"><caption> बीबीसी ट्रैवल</caption><url href="http://www.bbc.com/travel" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindin" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>