एक-दो दिन नहीं, पूरे साल भर की सैर

प्रकाशित

हममें से अधिकांश लोग टुकड़ों में घूमते हैं- लंबा वीकेंड या फिर दो हफ्ते की छुट्टी. लेकिन जब घूमने के शौकीन लंबे सफर पर निकलते हैं तो इस यात्रा में क्या-क्या होना चाहिए, जिससे ये सफ़र यादगार बन सके.

हमने <link type="page"><caption> क़्वोरा डॉटकॉम</caption><url href="https://www.quora.com/" platform="highweb"/></link> पर कुछ ऐसे ही घुमक्कड़ दिलेरों से सवाल पूछे. सवाल था: अगर मैं नौकरी छोड़कर एक साल के लिए घूमने जाना चाहूँ तो मुझे क्या-क्या जानना चाहिए?

आपके लिए लोग फिक्र करेंगे

नौकरी छोड़ने के अपने जोखिम तो हैं ही, ख़ासकर उनके लिए जो आप के आस पास हैं.

हाल ही में मैक्सिको के वहॉका में रहने के लिए सेन फ्रांसिस्को में मार्केटिंग की नौकरी छोड़ने वाले <link type="page"><caption> काइल पेनल</caption><url href="http://www.quora.com/What-should-I-know-if-I-want-to-quit-my-job-leave-everything-behind-and-travel-for-a-year/answer/Kyle-Pennell?srid=u4Fo&share=1" platform="highweb"/></link> कहते हैं, "लोग आपके करियर के लिए ख़तरा बन सकते हैं, इस दौरान घायल होने और वापस आने पर नौकरी न मिलने का ख़तरा भी बना रहता है."

ये ख़तरा सही भी साबित हो सकते हैं, लेकिन पैनेल कहते हैं, "जो जगहें आप देखते हैं, जिन लोगों से आप मिलते हैं, ज़िंदगी की जो रफ़्तार बनती है, आप अपने को जिस तरीके से खोजते हैं- वो अदभुत है."

सेन फ्रांसिस्को में फ़ेसबुक की नौकरी छोड़कर एक साल के लिए दुनिया की सैर पर निकली जुलिया लियाम कहती हैं, "जो आप कर रहे हैं, उसके करते जाना आसान है, कुछ हटकर करना वाकई मुश्किल होता है. आप अफ़सोस या उलझन की स्थितियों में हो सकते हैं, इसलिए अपने लक्ष्य से मत भटकिए कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?"

अधिक योजनाएं मत बनाइए

लद्दाख

लंबे वीकेंड या एक हफ्ते की छुट्टी की योजना बनाते हुए लोग घर छोड़ने से पहले अपने रहने आदि की व्यवस्था कर लेना चाहते हैं, लेकिन दुनिया की सैर पर जाने वाले इस मामले में लचीला रुख़ रखते हैं.

वो स्थानीय लोगों से पूछ कर भी ऐसी व्यवस्थाएं कर लेते हैं.

न्यूयॉर्क में मैनेजमेंट कंसल्टेंसी की नौकरी छोड़कर छह महीने के लिए दक्षिण अमरीका की सैर पर गईं साशा केट्सनेलसन कहती हैं, "हमने सिर्फ़ अंतरमहाद्वीपय उड़ानों की टिकटें एडवांस में ली हैं. हम पहले क्वेटो गए, फिर इक्वाडोर और फिर 40 दिन बाद रियो की उड़ान पकड़ी. बाकी होटल आदि की बुकिंग हमने घूमने के दौरान ही कीं."

लक्ष्य तय करें

म्यांमार

जहाँ अत्यधिक योजना बनाने से आपके घूमने का दायरा सीमित हो सकता है, वहीं बिना मक़सद घूमना और भी निराशा भरा हो सकता है.

35 से अधिक देशों की सैर कर चुके एंडी एंडरसन को अपने शौक पूरे करने के लिए एक साल भी कम पड़ा, उन्हें अपनी छुट्टियां बढ़ानी पड़ीं.

एंडरसन कहते हैं, "मैंने इटली की एक वाइन फैक्ट्री में काम किया. स्कीइंग मेरा शौक है, इसलिए मैंने एक पूरा सत्र स्कीइंग शहर में गुजारा."

बजट देखिए

इथियोपिया

हालाँकि दुनिया देखने के लिए असीमित धन की आवश्यकता नहीं है, फिर भी घूमने में आप कितना खर्च करना चाहते हैं और कितना घूमना चाहते हैं, इसे जानना सही होगा.

ये बात भी काफी अहमियत रखती है कि आप कहां की सैर पर हैं. एंडरसन कहते हैं, "ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड या मध्य एशिया के मुक़ाबले आपको दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण अमरीका में कम ख़र्च करना पड़ेगा."

आईटी की नौकरी छोड़ बिना मोबाइल के दुनिया देखने निकले टोनी मिडलटन का कहना है कि ज़्यादा पैसा आपके ठहरने पर ख़र्च होता है.

सी जिप्सी

इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले इसका बजट तय कर लेना चाहिए.

इसके अलावा भ्रमण पर निकलते हुए ज़्यादा सामान साथ न रखें तो बेहतर होगा.

क्वोरा डॉटकॉम पर आए लोगों में से अधिकाँश ने हालाँकि घर लौटने के बाद अपनी पुरानी नौकरी पा ली थी, लेकिन कुछ को नए सिरे से काम ढूंढना पड़ा.

हाँ, इतना ज़रूर है कि दुनिया की सैर का उनका अनुभव तो अनूठा रहा ही होगा.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख यहाँ पढ़ें</caption><url href="http://www.bbc.com/travel/feature/20140204-advice-on-quitting-your-job-and-travelling-for-a-year/1" platform="highweb"/></link>, जो <link type="page"><caption> बीबीसी ट्रैवल</caption><url href="http://www.bbc.com/travel" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>