इराक़ के शहर में ईरान समर्थित लड़ाके

रमादी
प्रकाशित

इराक़ की सरकार ने ईरान समर्थित शिया लड़ाकों को रमादी शहर भेजना शुरू किया है जिस पर चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने रविवार को कब्ज़ा कर लिया था.

ऐसा माना जा रहा है कि बग़दाद से 70 मील दूर पर पश्चिम में इराक़ी शहर रमादी में क़रीब 500 लोग तब मारे गए जब इराक़ी सेना ने यह शहर छोड़ा था.

रमादी
इमेज कैप्शन, ऐसी ख़बरे हैं कि इराक़ी शहर रमादी में क़रीब 500 लोग मारे गए हैं.

एक अधिकारी ने बताया कि अनबार प्रांत की राजधानी रमादी से लोग बड़ी तादाद में भाग रहे हैं.

लेकिन अमरीका ने कहा है कि उसे पूरा भरोसा है कि रमादी पर आईएस के कब्ज़े को ख़त्म किया जा सकता है.

अमरीका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने दक्षिण कोरिया में कहा, "वहां सेना फिर से लगाई जा रही है. मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि आने वाले दिनों में बदलाव होगा."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>