आईएस ने निकाला अपना 'इस्लामिक पाउंड'

    • Author, राकेश भट्ट
    • पदनाम, बीबीसी मॉनीटरिंग
  • प्रकाशित

इराक़ी सूत्रों के मुताबिक़ चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने स्थानीय मुद्रा को अवैध घोषित कर अपने सैनिकों और कर्मचारियों को अपनी मुद्रा में भुगतान करना शुरू कर दिया है.

संगठन के करेंसी नोट इस्लामिक पाउंड अमरीकी डॉलर की तर्ज़ पर छापे गए हैं जिस पर अमरीकी ट्विन टावर्स को ध्वस्त होते दिखाया गया है.

हाल ही में इस संगठन ने अपने सिक्के भी जारी किए.

गेहूं की बाली, मस्जिद के चित्र

ईरानी न्यूज़ एजेंसी मुस्तज़फीन के अनुसार आईएस ने सोने, चांदी और तांबे के दीनार, दिरहम और फिल्स नाम के तीन सिक्के जारी किये हैं. एक सोने के सिक्के की क़ीमत क़रीब 140 डॉलर है.

सिक्कों शांति और प्रकृति के प्रतीकों के चित्रों का इस्तेमाल किया गया है. सोने के सिक्के में गेहूं की बाली, चांदी के सिक्के पर मस्जिद और ताम्बे के सिक्के पर खजूर के पेड़ों के चित्र गढ़े हैं.

कुछ दिनो पहले आईएस के ख़ूफ़िया पुलिस तैयार करने की ख़बरें भी सामने आई थीं. संस्था ने हाल में अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>