पैगंबर कार्टून हमले की आईएस ने ली ज़िम्मेदारी

टेक्सस
प्रकाशित

चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अमरीकी राज्य टैक्सस में पैग़ंबर मोहम्मद के कार्टून बनाने की एक प्रतियोगिता के दौरान हुए हमले की ज़िम्मेदारी ली है.

आईएस का कहना है कि 'ख़लीफ़ा के दो सिपाहियों' ने डलास के पास सम्मेलन स्थल पर हमला किया था.

टेक्सस

आईएस के अल बायन रेडियो न्यूज़ बुलेटिन में कहा गया है कि कार्टूनों की प्रदर्शनी में 'पैग़ंबर मोहम्मद की नकारात्मक तस्वीरें बनाई गई थीं'.

पुलिस ने आईएस के इन दोनों संदिग्ध हमलावरों को गोली मार दी थी.

संवाददाताओं का कहना है कि शायद ये पहला मौक़ा है जब आईएस ने अमरीका में किसी हमले की ज़िम्मेदारी ली है.

इस्लामिक स्टेट के लड़ाके

आईएस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''हम अमरीका से ये कहते हैं कि अब जो होने वाला है, वो और बड़ा होगा, आप देखेंगे कि इस्लामिक स्टेट के सिपाही और ख़ौफ़नाक काम करेंगे.''

इस हमले के संबंध में अदालत में पेश किए गए दस्तावेज़ों से पता चला है कि मारे गए दो बंदूक़धारियों में से एक संदिग्ध चरमपंथी था.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>