ट्विटर पर सहायता की गुहार करते पीड़ित

नेपाल
इमेज कैप्शन, बारिश में राहत सामग्री का इंतज़ार करते लोग
    • Author, मुकेश अधिकारी
    • पदनाम, बीबीसी मॉनिटरिंग
  • प्रकाशित

नेपाल के विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोग अब जीवन को पटरी पर लाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं.

ठप पड़ी बिजली व्यवस्था के बीच इंटरनेट इस्तेमाल कर पा रहे लोग भूकंप पीड़ितों की ज़रूरतों के बारे में सोशल मीडिया के ज़रिए जानकारी दे रहे हैं.

ट्विटर पर नेपाल के जहां कई लोग मदद के लिए संदेश दे रहे हैं, कुछ लोग त्रासदी का सामना करने के लिए ज़िंदादिली का परिचय दे रहे हैं.

'इतने सारे झटके'

नेपाल के लोगों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि भूकंप का अगला झटका कब आएगा. लोग ट्विटर पर मुश्किल की घड़ी में चुटकी ले रहे हैं.

tweet nepal 1

ट्विटर पर नेपाल के एक यूज़र ने लिखा है, "नेपाल में भूकंप के इतने झटके आ चुके हैं कि अब लोग खुद ही रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता का पता लगा सकते हैं."

स्वास्थ्य के बारे में सलाह

नेपाल के ही एक दूसरे शख्स ने ट्वीट कर कहा है कि, "अगर संभव है तो पानी उबालकर पीजिए या वॉटर प्यूरिफायर का इस्तेमाल कीजिए."

नेपाल

राहत शिविरों में रह रहे लोगों की परेशानियां और उनके लिए सलाह भी ट्वि्टर पर साझा की जा रही है.

ट्विटर पर गुस्सा भी

सरकारी मदद का इंतज़ार कर रहे लोगों का गुस्सा भी ट्विटर पर देखने को मिला.

nepal tweet 22

एक नेपाली ट्विटर यूज़र ने कहा है कि गुस्साए स्थानीय लोगों ने 20 टेंट और गाजरों से भरा एक थैला लौटा दिया जो एक स्थानीय नेता ने पहुंचाया था.

लोगों का कहना है कि भूकंप में बर्बाद हुए 900 घरों के लोगों के लिए यह मदद काफ़ी नहीं थी.

महिलाओं ने मांगे सैनिटरी पैड

एक महिला यूज़र ने ट्वीट कर सैनिटरी पैड की मांग की है.

उसने लिखा है, "अगर राहत सामग्री में सैनिटरी पैड भी शामिल किए जाएंगे तो हम जैसी महिलाओं के लिए बहुत मददगार होगा. हम महिलाओं के लिए यह समय काफ़ी मुश्किल होता जा रहा है."

मोबाइल टॉयलेट की जानकारी भी

nepal tweet 3

एक शख्स ने मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध कराने के लिए फोन नंबर डाला है. उसने अपने नंबर के साथ लिखा है कि टेंट के पास मोबाइल टॉयलेट इस्तेमाल कर महामारी फैलने से रोकें.

कुछ लोग ट्विटर पर विदेश से मिल रही मदद के सही इस्तेमाल को लेकर चिंता ज़ाहिर कर रहे हैं.

चलती का नाम ज़िंदगी, टेंट में शादी

nepal tweet 4

कुछ नेट यूज़र्स भयंकर तबाही के बीच भी ज़िंदगी की रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए ज़िंदादिली की मिसाल दे रहे हैं.

राहत शिविर में शादी की फोटो डालकर एक जोड़े ने ज़िंदादिली की मिसाल पेश की है.

एक ट्वीट में कहा गया, "काठमांडू में बारिश के बावजूद दूल्हा-दुल्हन टेंट में शादी के बाद पोज़ देते हुए. ज़िंदगी चलती रहे. दिन 4# नेपाल भूकंप. "

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>