ये है भूकंप से पहले और उसके बाद का नेपाल

प्रकाशित

नेपाल में पिछले हफ़्ते आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से अब तक पांच हज़ार लोगों की मौत हो गई और हज़ारों लोग घायल हो गए.

इस भूकंप से नेपाल की कई एतिहासिक धरोहरों को भी काफ़ी नुकसान हुआ.

धरहरा टावर काठमांडू

ये है काठमांडू का धरहरा टावर जो भूकंप में ध्वस्त हो गया. इसमें पहली तस्वीर 27 अक्टूबर 1998 की है जबकि दूसरी 26 अप्रैल 2015 की है.

दरबार स्क्वैयर, काठमांडू

काठमांडू घाटी की सात यूनेस्को हेरिटेज साइट्स में से चार को भूकंप से ख़ासा नुकसान हुआ है. काठमांडू के दरबार स्क्वैयर को भी क्षति पहुंची है. यहां 19वीं शताब्दी तक नेपाली राजघराने का आवास था. दरबार स्क्वैयर काठमांडू की 13 फऱवरी 2013 और 27 अप्रैल 2015 की तस्वीरें.

दरबार स्क्वैयर

भूकंप की वजह से कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं. काठमांडू का दरबार स्क्वैयर. पहली फरवरी 2015 है और दूसरी 27 अप्रैल 2015 की.

धरहरा टावर

नौ मंजिला धरहरा टावर की ऊंचाई 60 मीटर थी और इसे 1832 में बनाया गया था. धरहरा टावर का भूकंप के पहले और बाद में सेटेलाइट से लिया गया चित्र.

नेपाल स्टेडियम

भूकंप के बाद मैदानों और स्टेडियमों में राहत शिविर बनाए गए हैं. अपना घर गंवा चुके लोग यहां आसरा ले रहे हैं. जो लोग घर जाने से डर रहे हैं, उनके लिए भी ये ठिकाना बना हुआ है. काठमांडू स्टेडियम की भूकंप के पहले और बाद में ली गई तस्वीरें.

भक्तपुर नेपाल

नेपाल के भक्तपुर में भूकंप से आधी से ज़्यादा इमारतों के ध्वस्त होने की ख़बर है. यहां 80 फ़ीसदी मंदिरों को नुकसान हुआ है. भक्तपुर नेपाल की राजधानी काठमांडू के पूर्व में स्थित है. अक्टूबर 2014 और 27 अप्रैल 2015 को ली गई तस्वीरें.

दरबार स्क्वैयर

भूकंप से प्रभावित नेपाल की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय बचाव दल और मेडिकल विशेषज्ञ पहुंचे हुए हैं. ये तलाश और राहत अभियान में हिस्सा ले रहे हैं. ये तस्वीरें दरबार स्क्वैयर, भक्तपुर की है जिनमें पहली फरवरी 2015 को ली गई जबकि दूसरी भूकंप के बाद की है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>