चिली में ज्वालामुखी फटा, हर तरफ़ धुआं और लावा

प्रकाशित

दक्षिणी चिली में दशकों तक शांत रहने वाला कलबुको ज्वालामुखी चंद घंटों के भीतर दो बार फट गया.

वहां से मिलने वाली तस्वीरों में अत्यधिक लावा और कई किलोमीटर तक हवा में राख के बादल देखे जा सकते हैं.

अधिकारियों ने इलाक़े में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है और ज्वालामुखी के 20 किलोमीटर के दायरे से चार हज़ार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

कलबुको चिली के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है, लेकिन इसके अचानक फट जाने से अधिकारी हैरान हैं.

क्षेत्र में आपात सेवाओं के निदेशक एलेयांद्रो वेरगेस का कहना है कि कलबुको पर किसी तरह की निगरानी नहीं रखी जा रही थी.

इस इलाक़े में स्कूलों को बंद कर दिया गया है और कुछ उड़ानें भी रद्द कर दी गई है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें.</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>