लीबिया के पास 400 लोगों के डूबने की आशंका

प्रकाशित

लीबिया के तट के पास एक नौका डूबने से उसमें सवार 400 प्रवासी लोगों के मारे जाने की आशंका है.

इस नौका में सवार जीवित बचे कुछ लोगों ने 'सेव द चिल्ड्रन' संस्था को ये जानकारी दी है.

इटली के तट रक्षक बल ने सोमवार को 144 लोगों को बचाया और अन्य लोगों की तलाश में समंदर के साथ साथ हवाई अभियान भी शुरू किया.

'सेव द चिल्ड्रन' का कहना है कि जीवित बचाए गए लोगों में 'नौजवान और शायद नाबालिग लोग' शामिल हैं.

यूरोेपीय संघ का कहना है कि शुक्रवार से भूमध्यसागर से होकर जाने वाले सात हज़ार से ज्यादा प्रवासी पकड़े गए हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>