यमन से 'लौट रहे हैं अमरीकी सैनिक'

यमन
इमेज कैप्शन, यमन में सुरक्षा-व्यवस्था धीरे-धीरे बहुत बिगड़ गई है.
प्रकाशित

अमरीका यमन में एक ठिकाने से अपने सैनिकों को वापस बुला रहा है.

सूत्रों का कहना है कि अमरीका यह कदम यमन में बढ़ती असुरक्षा की वजह से उठा रहा है.

यमन के अधिकारियों का कहना है कि लगभग 100 सैनिक अल अनद हवाई ठिकाने को छोड़ रहे हैं.

इन सैनिकों में स्पेशल फोर्स के कमांडो भी शामिल हैं.

अल अनद हवाई ठिकाना यमन के दक्षिणी हिस्से में बसे अल हौता शहर के नज़दीक है.

इस पूरे घटनाक्रम की अमरीकी सेना ने पुष्टि नहीं की है.

यमन
इमेज कैप्शन, आत्मघाती हमलावरों ने दो मस्जिदों को निशाना बनाया था

इससे एक दिन पहले ही यमन की राजधानी सना में आत्मघाती बम धमाकों में 137 लोग मारे गए थे.

इस्लामिक स्टेट से जुड़े चरमपंथियों ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली थी.

अमरीकी सैनिक यमन के सैनिकों को अल-क़ायदा के ख़िलाफ़ प्रशिक्षित करने के लिए अल अनद हवाई ठिकाने का इस्तेमाल करते थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>