यमन के राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफ़ा

अब्दराब्बुह मंसूर हादी
प्रकाशित

राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के प्रदर्शन को देखते हुए यमन के राष्ट्रपति अब्दराब्बुह मंसूर हादी ने अपने प्रधानमंत्री के साथ अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

अब्दराब्बुह मंसूर हादी ने कहा कि हूती विद्रोहियों के शांति समझौते का सम्मान नहीं करने के बाद वो अपने पद पर नहीं बने रह सकते. कथित तौर पर संसद ने उनके इस्तीफ़े को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है.

हादी समर्थकों के मज़बूत गढ़ उत्तरी बंदरगाह शहर अदन में धमाकों की ख़बरें आ रही हैं.

सत्ता संचालन परिषद

सना की सड़कों पर शिया हूसी विद्रोही

हूती विद्रोहियों ने अब्दराब्बुह मंसूर हादी के इस्तीफ़े का स्वागत करते हुए सत्ता संचालन के लिए एक परिषद बनाने का प्रस्ताव किया है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अबु अल मालेक यूसुफ़ अल फ़िशि के हवाले से कहा है कि सत्ता संचालन परिषद में हूती के नेतृत्व वाले समूहों को शामिल किया जाएगा.

अब्दराब्बुह मंसूर हादी

इसके पहले विद्रोहियों ने सना में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवास पर हमला किया था. उन्होंने एक राष्ट्रपति निवास पर क़ब्ज़ा कर लिया था.

यमन में अल-क़ायदा के चरमपंथियों से लड़ाई में मदद कर रहे अमरीका ने कहा है कि वह इस बात का आकलन कर रहा है कि हादी के इस्तीफ़े का क्या प्रभाव पड़ेगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href=" https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>