लाइबेरिया में इबोला संक्रमण का नया मामला

प्रकाशित

पश्चिम अफ्रीकी देश लाइबेरिया में इबोला वायरस से संक्रमण के एक नए मामले की पुष्टि हुई है.

अधिकारियों का कहना है कि राजधानी मोनरोविया में एक महिला को इबोला वायरस से संक्रमित पाया गया है.

अभी ये पता नहीं चला है कि संक्रमित महिला देश से बाहर गई थी या नहीं.

इबोला संक्रमण का नया मामला सामने आने से लाइबेरिया को इबोला मुक्त देश घोषित करने की कोशिशों को धक्का लगा है.

इबोला वायरस

विश्व स्वास्थ्य संगठन किसी देश को इबोला मुक्त तब घोषित करता है जब वहां 42 दिन तक संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आता.

लेकिन लाइबेरिया के मामले में 20 दिन ही बीते थे कि राजधानी मोनरोविया में संक्रमण के एक नए मामले का पता चल गया.

लाइबेरिया में इबोला की वजह से अभी तक 4,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>