पाक: हमलों में 92 चरमपंथी मारे गए

पाकिस्तानी जेट विमान
प्रकाशित

पाकिस्तानी फ़ौज ने दावा किया है कि उत्तरी वज़ीरिस्तान और ख़ैबर एजेंसी में किए गए हवाई हमलों में 92 संदिग्ध चरमपंथी मारे गए हैं.

इसमें 76 उत्तरी वजीरिस्तान में और 16 संदिग्ध चरमपंथी ख़ैबर एजेंसी में मारे गए हैं.

हवाई हमले में इन दोनों इलाकों में चरमपंथियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया था.

पाकिस्तानी फ़ौज की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) के अनुसार उत्तरी वज़ीरिस्तान के दत्ताखेल इलाके में मंगलवार की दोपहर हवाई हमले में 53 चरमपंथी मारे गए हैं जिनमें 12 विदेशी थे.

उत्तरी वज़ीरिस्तान के प्रशासनिक मुख्यालय मीरानशाह से 35 किलोमीटर पश्चिम में स्थित खार तैंगी इलाके को जेट लड़ाकों ने निशाना बनाया और एक घंटे तक गोलाबारी की थी.

पाकिस्तानी फ़ौज

आईएसपीआर का दावा है कि इसी इलाके में हुए एक दूसरे हमले में 23 चरमपंथी मारे गए.

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक़ तीराह घाटी के ख़ैबर एजेंसी में हुए कार्रवाई में 16 संदिग्ध चरमपंथी मारे गए है और 12 घायल हुए हैं.

अधिकारियों ने दावा किया है कि मारे गए चरमपंथी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और लश्कर-ए-इस्लाम से संबंधित हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>