उत्तर कोरियाई नेता जा सकते हैं रूस

kim jong un north korean leader
प्रकाशित

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन मई में रूस का दौरा कर सकते हैं.

रूस ने मई में द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति की वर्षगांठ के मौके पर उनको आमंत्रित किया था.

दक्षिण कोरिया की प्रमुख समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक उत्तर कोरिया के नेता ने रूस आने का न्यौता स्वीकार कर लिया है.

हालांकि रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने किम जोंग उन का नाम नहीं लिया है, लेकिन उत्तर कोरिया नेता के आने की पुष्टि की है.

ऐसे में, इस बात की भी चर्चा हो रही है कि किम जोंग उन की जगह कोई दूसरा प्रतिनिधि आ सकता है, लेकिन समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक उत्तर कोरियाई नेता का मतलब किम जोंग उन से ही है.

पहली विदेश यात्रा

रूस के विदेश मंत्री सरगेय लवरोफ़
इमेज कैप्शन, रूस के विदेश मंत्री सरगेय लवरोफ़

किम जोंग उन 2011 में सत्ता में आने के बाद किसी भी देश यात्रा पर नहीं गए हैं. ऐसे में उनकी पहली विदेश यात्रा पर सबकी नज़र होगी.

इस महीने की शुरुआत में ऐसी ख़बरें आई थी कि किम अपनी पहली औपचारिक विदेश यात्रा की शुरुआत रूस से कर सकते हैं.

रूस के विदेश मंत्री सरगेय लवरोफ़ ने कुछ दिन पहले ही पत्रकारों से कहा था कि रूस ने किम को विश्व युद्ध द्वितीय के समाप्ति की वर्षगांठ के मौक़े पर आमंत्रित किया है.

उन्होंने ये भी बताया था कि उत्तर कोरिया की सरकार का 'पहला संकेत सकारात्मक था'.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>