भड़का रहा है अमरीका: उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया ने अमरीका के नए प्रतिबंधों की निंदा की
प्रकाशित

उत्तर कोरिया ने नए अमरीकी प्रतिबंधों को अमरीका की शत्रुतापूर्ण और भड़काऊ नीति का हिस्सा बताया है.

सोनी पिक्चर्स पर हुए साइबर हमले के बाद अमरीका ने उत्तर कोरिया की तीन संस्थाओं और दस व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए थे.

अमरीकी गुप्तचर एजेंसी एफ़बीआई ने उत्तर कोरिया को साइबर हमले के लिए ज़िम्मेदार ठहराया था.

उत्तर कोरिया का इनकार

उत्तर कोरिया ने अमरीका के नए प्रतिबंधों की निंदा की

उत्तर कोरिया ने सोनी पिक्चर्स पर साइबर हमले की तारीफ़ की थी, लेकिन उसमें शामिल होने से इनकार किया था.

ये साइबर हमला तब हुआ था जब सोनी पिक्चर्स की फ़िल्म 'द इंटरव्यू' रिलीज़ करने वाली थी. ये उत्तर कोरिया के नेता की हत्या की साजिश पर आधारित हास्य फ़िल्म है.

अमरीका ने ये प्रतिबंध शुक्रवार को लगाए थे.

माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि अमरीका ने अपनी किसी कंपनी पर हुए साइबर हमले के जवाब में किसी देश को इस तरह से दंडित किया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>