सऊदी अरब में जुटेंगे दुनिया भर के नेता

शाह अब्दुल्लाह के अंतिम संस्कार में जुटे लोग
प्रकाशित

दुनिया भर के शीर्ष नेता दिवंगत सऊदी शाह अब्दुल्लाह को श्रद्धांजलि देने के लिए सऊदी अरब जा रहे हैं.

भारत से उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी सऊदी राजधानी में शनिवार को होने वाले आधिकारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

सऊदी अरब जाने वाले विश्व नेताओं में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद और अमरीका के उप राष्ट्रपति जो बाइडेन शामिल हैं.

ईरान से विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद ज़रीफ सऊदी अरब जाएंगे.

जारी रहेंगी नीतियां

शाह अब्दुल्लाह
इमेज कैप्शन, शाह अब्दुल्लाह साल 2005 में अपने सौतेले भाई शाह फ़हद की मौत के बाद सत्ता में आए थे.

सऊदी अरब के नए बादशाह शाह सलमान दिवंगत शाह अब्दुल्लाह के सौतेले भाई हैं.

पदभार ग्रहण करने के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने ऐलान कर दिया था कि वह अपने पूर्ववर्ती बादशाह की नीतियों को ही जारी रखेंगे.

शुक्रवार की नमाज़ के बाद एक सादे समारोह में 90 वर्षीय शाह अब्दुल्लाह को सुपुर्दे ख़ाक कर दिया गया.वह कई हफ़्तों से फेफड़े के संक्रमण से पीड़ित थे.

शाह अब्दुल्लाह साल 2005 में अपने सौतेले भाई और सऊदी अरब के तत्कालीन राजा शाह फ़हद की मौत के बाद सत्ता में आए थे.

शाह अब्दुल्लाह का अंतिम संस्कार

शाह अब्दुल्लाह को देश में कुछ राजनीतिक सुधारों के लिए जाना जाता है. उन्होंने देश में स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं को वोट देना का अधिकार दिया था.

उन्होंने सऊदी अरब में कुछ पुलिस सुधार भी लागू किए थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>