बोको हराम के हमले में 15 लोगों की मौत

boko haram
प्रकाशित

नाइजीरिया के उत्तर पूर्व में मैदुगुरी शहर के बाहर एक गांव में बोको हराम के चरमपंथियों ने लोगों पर गोलीबारी की और इमारतों में आग लगा दी.

गुरुवार की रात को कंबारी नामक गांव में हुए इस हमले में 15 लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

बोको हराम ने यह हमला राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन के शनिवार को मैदुगुरी में चुनाव प्रचार से ठीक पहले किया है.

boko haram

राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध के चलते स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से राष्ट्रपति से सम्मानपूर्वक पेश आने की अपील की थी.

नाइजीरिया में राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ हाल ही में प्रदर्शन हुए हैं, लोगों का कहना है कि सरकार उन्हें बोको हराम से बचाने में नाकाम साबित हो रही है.

उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में इस्लामी चरमपंथी समूह की हिंसा से बचकर भागे हज़ारों शरणार्थी मैदागुरी में ही रुके हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>