मशहूर हस्तियों को परेशान करने वाला फ़ोटोग्राफ़र

मिक जैगर और जैरी हॉल
इमेज कैप्शन, 16 जनवरी 1983 को लॉस एंजिल्स में मिज़ुनो गैलरी के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने गए मिक जैगर और जैरी हॉल
    • Author, फ़िओना मैक्डोनल्ड
    • पदनाम, बीबीसी कल्चर
  • प्रकाशित

हॉलीवुड अभिनेता मार्लन ब्रांडो ने उनका जबड़ा तोड़ दिया था, अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन कैनेडी की पत्नी जैकी ओनासिस भी उनसे परेशान रहीं.

बात हो रही है विवादास्पद अमरीकी फ़ोटोग्राफ़र रॉन गलेला की. जानी-मानी हस्तियों की तस्वीरें उतारकर उन्हें पत्र-पत्रिकाओं को बेचते थे गलेला.

पपाराज़ी एक्स्ट्राऑर्डिनरी में उन तस्वीरों का ख़ुलासा किया गया है, जो उन्होंने न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स के नाइट क्लब्स और इसके आसपास खींचीं.

वो अक्सर पार्टियों में बिन बुलाए मेहमान होते थे और कभी-कभार ही उनका स्वागत होता था. गलेला ने अपने कैमरे में कई ऐसी तस्वीरें क़ैद की, जिन्हें लेकर ख़ूब विवाद हुआ.

सीन पेन
इमेज कैप्शन, 29 अगस्त 1986: न्यूयॉर्क के कोलंबस कैफ़ै में नाटक में किरदार निभाने के बाद सीन पेन कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में क़ैद हुए.

बहुत क़रीब से फ़ोटो लेने के दौरान गलेला कई बार मुसीबत में भी फंसे. सीन पेन के उस समय मडोना के साथ रिश्ते थे.

सीन पेन के साथ हुई भिड़ंत को याद करते हुए गलेला कहते हैं, “उन्होंने थूकना और मेरे भतीजे के साथ लड़ना शुरू कर दिया. लेकिन ये एक बॉक्सिंग मुक़ाबले की तरह था, किसी को चोट नहीं लगी. मडोना चिल्ला रही थी, ओह..रुको, रुको!”

मार्लन ब्रांडो और रॉन गलेला
इमेज कैप्शन, 26 नवंबर 1974 को वाल्डोर्फ़ एस्टोरिया में मार्लन ब्रांडो और रॉन गलेला

घटना 1973 की है. न्यूयॉर्क में अभिनेता मार्लन ब्रांडो का पीछा करते हुए गलेला चाइनाटाउन स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुँचे. गलेला ने जैसे ही ब्रांडो की तस्वीर उतारी, ब्रांडो ने ज़ोरदार घूंसा जड़ा और गलेला के पाँच दांत तोड़ दिए.

बाद में गलेला ने ब्रांडो पर मुक़दमा किया और यह विवाद 40 हज़ार डॉलर यानी लगभग 24 लाख रुपए में निपटा.

लेकिन उस घटना के बावजूद गलेला ने ब्रांडो का पीछा नहीं छोड़ा और वो हेलमेट पहनकर उनके पीछे जाते थे.

जैक़लीन ओनासिस
इमेज कैप्शन, 7 अक्टूबर 1971, न्यूयॉर्क के मेडिसन एवेन्यू में जैक़लीन कैनेडी ओनासिस

अमरीकी राष्ट्रपति जॉन कैनेडी की पत्नी जैकलीन ओनासिस के साथ गलेला कई बार उलझ चुके थे.

जैकलीन इस क़दर परेशान हो गई थी, कि उन्होंने गलेला को ख़ुद से 25 फ़ुट दूर रहने का अदालती आदेश हासिल कर लिया था.

गलेला ने इस आदेश को कई बार तोड़ा, हालाँकि दूसरी बार गलेला के ख़िलाफ़ मुक़दमा करने पर उन्होंने जैकलीन की तस्वीरें उतारनी बंद कर दी.

जैकलीन की इस तस्वीर को गलेला ने ‘विंडब्लोन जैकी’ नाम दिया. इसकी तुलना वो मोनालिसा की तस्वीर के साथ करते हैं.

एलिज़ाबेथ टेलर
इमेज कैप्शन, 8 मई 1983 को न्यूयॉर्क में एलिज़ाबेथ टेलर

लंदन में 1969 में गलेला ने यह तस्वीर उतारी थी.

गलेला बताते हैं, “मैंने वेयरहाउस के चौकीदार को वीकैंड में वहां बंद करने के लिए 15 डॉलर दिए ताकि मैं नाव में एलिज़ाबेथ टेलर और रिचर्ड बर्टन की तस्वीर खींच सकूं.”

हालाँकि ऐसा नहीं है कि गलेला ने जिसकी तस्वीर ली, उसने उसे नापसंद किया हो. एलिज़ाबेथ ने इस तस्वीर को अपनी आत्मकथा में भी छापा.

एंडी वारहोल
इमेज कैप्शन, 1985 में फ़ैशन डिजाइनर्स के डिनर कार्यक्रम में एंडी वारहोल.

एंडी वारहोल गलेला को अपना पसंदीदा फ़ोटोग्राफ़र बताते थे. वारहोल ने कहा था, “ये तस्वीर ऐसे लोकप्रिय व्यक्ति की होती है, जो कुछ बुरा काम कर रहा होता है.”

गलेला सैलेब्रेटी की तस्वीरें खींचने के लिए कुछ भी कर गुज़रते थे, एक मर्तबा उन्होंने सनबाथ ले रही डोरिस डे की तस्वीर लेने के लिए चारदीवारी में बड़ा सुराख़ कर लिया था.

स्टीव मैकक्वीन
इमेज कैप्शन, 15 अप्रैल 1973 को जमैका के मोंटेगा बे में स्टीव मैकक्वीन

गलेला की अली मैकग्रॉ के साथ दोस्ती थी. 1973 में जब मैकग्रॉ का अभिनेता स्टीव मैकक्वीन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और ये एक फ़िल्म की शूटिंग के सिलसिले में जमैका में थे.

गलेला बताते हैं कि जब उन्होंने दोनों का एक फ़ोटो खींचने की पर्ची स्टूडियो के गेट पर दी. “अली नहीं, बल्कि स्टीव गेट पर आए और कहा कि कोई इंटरव्यू नहीं होगा.”

गलेला बताते हैं, “मैं फोटो खींचे बग़ैर वापस नहीं जाना चाहता था. स्टीव मान तो गए, लेकिन एक शर्त पर ही कि अगली फ़्लाइट से मैं जमैका से बाहर चला जाऊं.”

रॉबर्ट डि निरो
इमेज कैप्शन, 27 जनवरी 1974 को न्यूयॉर्क में उतारी रॉबर्ट डि निरो की तस्वीर

गलेला बताते हैं, “मैं सार्डी में रात के भोजन के समय एक अनजान शख़्स के साथ बैठा था. उसने कहा किसी दिन आप मेरी भी तस्वीर लेंगे. उसके इस यक़ीन को बनाए रखने के लिए मैंने दो तस्वीरें उतार दी. बाद में जब मीन स्ट्रीट्स और गॉडफ़ादर-2 रिलीज़ हुई तो पता चला कि वह रॉबर्ट डि निरो थे.”

माइकल जैकसन और ब्रूक शील्ड्स
इमेज कैप्शन, 28 फ़रवरी 1984: ब्रूक शील्ड्स और माइकल जैकसन

स्वतंत्र फ़ोटोग्राफ़र का काम आज बुरा माना जाने लगा है. गलेला कहते हैं, “इसकी वजह ये है कि अधिकांश फोटोग्राफ़र सिर्फ़ पैसों के लिए ऐसा करते हैं. वे मेरी तरह नहीं हैं. मैं कलाकार हूं”

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख यहां पढ़ें</caption><url href="http://www.bbc.com/culture/story/20150115-marlon-brando-broke-my-jaw" platform="highweb"/></link>, जो <link type="page"><caption> बीबीसी कल्चर</caption><url href="http://www.bbc.com/culture" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.) </bold>