ब्रिटेन के शाही ख़ानदान के महलों के अंदर

प्रकाशित

ब्रिटेन में राजशाही, राजपरिवार और राजमहल हमेशा से ही चर्चा का विषय रहे हैं. क्या हैं इन महलों के अंदर के राज़?

बकिंघम पैलेस

ब्रिटेन के राजमहल

राजशाही परिवार में नया मेहमान आने के बाद ब्रितानी राजशाही एक बार फिर मीडिया की सुर्ख़ियों में रही. हालाँकि नए मेहमान के आने की ख़ुशी में मनाए गए समारोह में कुछ ही विशेष लोग शामिल हो पाए, लेकिन ब्रिटेन के तमाम महल लोगों आम जनता के लिए खोल दिए गए.

आपके पास भी इन महलों में एक दिन गुज़ारने का मौक़ा है. हर गर्मियों में बकिघंम पैलेस के दरवाज़े आम लोगों के लिए खोले जाते हैं.

दो जून 1953 को जब महारानी एलिज़ाबेथ का राज्याभिषेक हुआ था, तो उनकी पोशाक इतनी भारी थी कि उन्होंने केंटरबरी के आर्कबिशप से उन्हें 'धकेलने' के लिए कहना पड़ा.

केनसिंग्टन पैलेस

केनसिंग्टन पैलेस

यह ऐतिहासिक हाइड पार्क के क़रीब मध्य लंदन में स्थित है. यह महल कभी महारानी विक्टोरियो के बचपन का निवास हुआ करता था.

शाही परिवार के विलियम तृतीय और मैरी द्वितीय ने इसे 1689 में 20 हज़ार पाउंड में ख़रीदा था, लेकिन जल्द ही यह शाही परिवार के पसंदीदा महलों में शामिल हो गया.

यह महल महारानी की बहन राजकुमारी मार्ग्रेट, राजकुमार चार्ल्स उनकी पत्नी राजकुमारी डायना का घर भी था. अब यह प्रिंस विलियम्स, उनकी पत्नी कैथरीन और राजकुमार हैरी का आधिकारिक आवास है.

हॉलीरूड हाउस

हॉलीरूड हाउस

हॉलीरूड हाउस स्कॉटलैंड में ब्रिटिश महारानी का आधिकारिक निवास है. एडिनबरा स्थित हॉलीरूड हाउस वर्षों से स्कॉटलैंड के जेम्स पंचम, राजकुमार चार्ली और मैरी ने इस महल में शाही पल बिताए.

लेकिन अब का शाही परिवार चीजों को कुछ अलग तरीक़े से करता है. 2011 में महारानी एलिज़ाबेथ की पोती ज़ारा फ़िलिप्स और माइक टिंडल की शादी के रिसेप्शन में राजकुमार हैरी समेत शाही परिवार के मेहमान वोदका के पैग लेने के बाद मछली और चिप्स ख़रीदने के लिए पास के कैननगेट हाईस्ट्रीट गए थे.

गोरिंग होटल

गोरिंग होटल

बकिंघम पैलेस से कुछ कदमों की दूरी पर है गोरिंग होटल. लगभग 100 साल पुराना ये होटल राजशाही परिवार की पसंदीदा जगह रही है. दिवंगत महारानी मदर दोपहर के बाद की चाय के लिए अक्सर यहां आया करती थीं.

उनके पति महाराजा जॉर्ज षष्ठम और महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने यहां सॉस और ऑमलेट के साथ दूसरे विश्व युद्ध के ख़त्म होने का जश्न मनाया था.

वर्ष 2011 में प्रिंस विलियम से शादी रचाने से पहले केट मिडलटन और उनके परिवार ने इस 71 कमरों के होटल को ख़रीद लिया था. अगर आप भी इस होटल का शाही अनुभव लेना चाहते हैं तो कमरे का किराया 375 पाउंड से शुरू होता है और सुइट का 5,000 पाउंड से.

बालमोरल एस्टेट

बालमोरल एस्टेट

ये सही है कि आप बकिंघम पैलेस या विंडसर महल के शयनकक्ष में मखमली तकिए पर अपना सिर रखने का सुख नहीं ले सकते, लेकिन कई अन्य राजशाही निवासों में आप पैसा खर्च कर ये सुख पा सकते हैं.

महारानी के स्कॉटलैंड के बालमोरल एस्टेट में आप छुट्टियां बिता सकते हैं और यदि विलासिता के इच्छुक हैं तो आपके लिए राजकुमार चार्ल्स और कैमिला के वेल्स स्थित लाइनेवार्मवुड एस्टेट के इकोफ्रेंडली घर के दरवाजे खुले हैं.

हैंपटर्न कोर्ट पैलेस

यही नहीं, आप ओसबोम हाउस में पैवेलियन कॉटेज भी किराए पर ले सकते हैं.

हैंपटन कोर्ट पैलेस

दक्षिण पश्चिम लंदन में रिचमोंड के नजदीक है हैंपटन कोर्ट पैलेस. यह पैलेस हेनरी अष्ठम का है. इस महल के टुडोर विंग या जॉर्जियन हाउस को आप किराए पर ले सकते हैं.

शाही नौका ब्रिटानिया

यह संभवत परंपरागत रूप से शाही निवास नहीं है, लेकिन शाही नौका ब्रिटानिया अपने आप में अनूठी और महारानी की पसंदीदा है.

अपनी इस 60 साल पुरानी नौका के बारे में महारानी कहती हैं, "ब्रिटानिया वह जगह है जहां मैं सही मायनों में आराम करती हूं."

इस शाही नौका को अब एडिनबरा में स्थायी रूप से गोदी पर खड़ा कर दिया गया है ताकि सैलानी इसकी खूबसूरती को निहार सकें.

शाही नौका ब्रिटानिया

शाही नौका ने 40 साल तक राजशाही परिवार की सेवा की है. महारानी ने अधिकांश यात्राएं अपनी शाही नौका ब्रिटानिया से की हैं. इन 40 सालों में इस शाही नौका ने करीब 10 लाख मील का सफर तय किया.

राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना ने भी अपने हनीमून के लिए शाही नौका को ही चुना था. 1997 में हांगकांग को चीन को सौंपे जाने समेत इस शाही नौका ने 968 आधिकारिक यात्राएं कीं.

द कैसल ऑफ़ मे

यह ब्रिटेन के उत्तर में सबसे आखिरी शाही महल है और स्कॉटलैंड में स्थित है.

हालाँकि यहां जाना आसान नहीं था, लेकिन दिवंगत महारानी सबसे पहले यहाँ 1952 में आईं और अपने पति महाराजा जॉर्ज षष्टम के निधन के बाद नियमित रूप से यहाँ आती रहीं.

दि कासल ऑफ़ मे

सैलानी जो आज यहां हरे-भरे बगीचे देखते हैं, उन्हें महारानी ने ही लगवाया था और उन्हें अक्सर पौधों को पानी देते हुए देखा जा सकता था.

कीव पैलेस

कीव पैलेस

यह महल लंदन में टेम्स नदी के किनारे बना है. यह महल सेंट्रल लंदन से इतना निकट है कि महारानी एलिज़ाबेथ ने 2006 में अपना 80वाँ जन्मदिन यहां मनाने का फैसला किया.

हालाँकि अब यह महल नहीं रह गया है और आम लोगों के लिए खोल दिया गया है.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में स्लाइडशो और <link type="page"><caption> मूल कैप्शन यहां देखें</caption><url href="http://www.bbc.com/travel/slideshow/20130710-a-peek-inside-the-british-royal-residences" platform="highweb"/></link>, यह <link type="page"><caption> बीबीसी ट्रैवल</caption><url href="http://www.bbc.com/travel" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>