यमन में भयानक विस्फोट, 30 की मौत

यमन बम विस्फोट
प्रकाशित

यमन की राजधानी सना में पुलिस कॉलेज के बाहर एक भयंकर बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 30 लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

यह जानकारी सुरक्षा संबंधी सूत्रों ने दी है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट तब हुआ, जब लोग पुलिस में भर्ती के लिए क़तार में खड़े थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ विस्फोट इतना भीषण था कि पूरे शहर में आवाज़ सुनाई दी और धुएं का बड़ा गुबार उठता देखा गया.

यमन बम विस्फोट

अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ग्रुप ने नहीं ली है.

सरकार विरोधी गतिविधि

हालांकि अरब प्रायद्वीपीय अल-क़ायदा के इस्लामिक चरमपंथियों यानी 'एक्यूएपी' ने देश में गोलीबारी और विस्फोट जैसी घटनाएं तेज़ कर दी हैं.

यमन विस्फोट
इमेज कैप्शन, 2011 से ही यमन में सरकार विरोधी गतिविधियों के कारण अशांति छाई हुई है.

2011 से ही यमन में सरकार विरोधी गतिविधियों के कारण अशांति छाई है.

विरोध के बाद साल 2012 में राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सलेह को 33 साल के लंबे शासन के बाद गद्दी छोड़नी पड़ी थी.

तब से यमन सरकार अमरीकी ड्रोन की मदद से अल-क़ायदा के बढ़ते प्रभाव का सामना कर रही है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विट</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>र पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>