बंद आँखों से हज़ारों फ़ुट ऊपर कदमताल

निक वेलैंडा
प्रकाशित

आंखों पर पट्टी बांधकर ज़मीन से सैकड़ों फ़ुट ऊपर पतली रस्सी पर चलने का कारनामा.

अमरीका के निक वेलैंडा ऐसे करतब करने के लिए विख्यात हैं.

35 साल के वेलैंडा ने शिकागो शहर में ऐसे ही दो और कारनामों को अंजाम दिया.

निक वेलैंडा

हज़ारों लोगों ने उन्हें सीधे मौत को चुनौती देते देखा.

उन्होंने बिना किसी सुरक्षा कवच या जाल के ये दोनों करतब किए.

पहले उन्होंने शिकागो नदी के दो किनारों पर स्थित इमारतों के बीच की दूरी पतली रस्सी पर चलकर तय की.

निक वेलैंडा

फिर उन्होंने आंख पर पट्टी बांधकर शिकागो के मशहूर मरीना सिटी में दो टावरों के बीच का फ़ासला रस्सी पर चलकर तय किया.

पहली दूरी तय करने में उन्हें छह मिनट 52 सेकंड्स लगे. इसमें वो ज़मीनी सतह से 500 फ़ुट यानी 152 मीटर ऊपर थे.

इस दौरान उन्हें 25 मील प्रति घंटे यानी 40 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से चल रही हवा का भी सामना करना पड़ा.

निक वेलैंडा

दूसरे कारनामे में 94 फ़ुट की दूरी उन्होंने एक मिनट 17 सेकेंड्स में तय की.

टीवी पर उनका कारनामा सीधा प्रसारित किया गया.

निक वेलैंडा के कारनामे देखते दर्शक

ज़मीन पर खड़े हज़ारों लोगों ने सांसें थामकर उनका उत्साह बढ़ाया.

निक वेलैंडा

इसके बाद निक वेलैंडा ने आंखों पर पट्टी बांधकर ही पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया.

वेलैंडा इससे पहले ग्रैंड कैन्यन घाटी और नियाग्रा फ़ॉल्स रस्सी पर चलकर पार कर चुके हैं.

(बीबीसी हिंदी के <bold><link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> के लिए <bold><link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> करें. आप हमें <bold><link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link></bold> और <bold><link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link></bold> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)