कोरोना वायरस के दौर में सप्ताह का हाल तस्वीरों की ज़ुबानी: 11-17 अप्रैल 2020

प्रकाशित

कोरोना वायरस से इस समय दुनिया प्रभावित है. इस दौरान दुनिया भर से ली गई इस हफ़्ते की तस्वीरें.

नर्स
इमेज कैप्शन, यह तस्वीर इंडोनेशिया के आचे प्रांत के बिरीन शहर की है. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए नर्स ने तो प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट पहने ही हुए हैं, साथ में जन्म लिए नवजात शिशु का भी चेहरा शीशे से कवर किया हुआ है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक़ इंडोनेशिया में अब तक 5500 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 500 की मौत हो चुकी है.
लोग
इमेज कैप्शन, पेरिस में लोग स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए.
म्यूज़ियम
इमेज कैप्शन, प्राचीन मिस्र के फ़राओ तूतनखामेन की सुनहरी क़ब्र गीज़ा में नए बने ग्रांड म्यूज़ियम के लैब में रखी हुई है. यह म्यूज़ियम क़ाहिरा के बाहरी इलाक़े में बना है. ब्रिटेन के पुरातत्वविद हॉवर्ड कार्टर ने तूतनखामेन की क़ब्र की खोज 1922 में की थी.
डीजे
इमेज कैप्शन, कैलिफ़ोर्निया के सैन डियागो में अपनी बालकनी से ही लॉकडाउन के दौरान लोगों का मनोरंजन करते नोएल ब्रैंडन. उन्हें डीजे लामनोएल के नाम से भी जाना जाता है.
आग
इमेज कैप्शन, चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र जहाँ 1986 में दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु दुर्घटना घटी थी, वहाँ से कुछ मील की दूरी पर एक जंगल में आग लग गई थी. मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है.
सफ़ाईकर्मी
इमेज कैप्शन, कोरोना वायरस को लेकर हर रोज़ होने वाली प्रेस ब्रीफ़िंग के बाद व्हाइट हाउस की एक कर्मचारी पोडियम को साफ़ करती हुई.
महिला
इमेज कैप्शन, अनिसा मेकराबेक मूक-बधिरों के लिए ख़ुद से बनाई इस मास्क का इस्तेमाल करती हैं. फ्रांस के टोलूज की रहने वाली मेकराबेक ने पारदर्शी मास्क बनाने के लिए क्राउडफ़ंडिंग शुरू की है ताकि इस तरह के मास्क में होंठो को पढ़ा जा सके.
आदमी
इमेज कैप्शन, चीन के वुहान शहर में बैरिकेड के ऊपर चढ़ा यह शख़्स मास्क पहने हुए है. ये बैरिकेड एक रिहायशी इलाक़े को घेरने के लिए लगाया गया है. वुहान ही वो शहर हैं जहां से इस वायरस के संक्रमण की शुरुआत हुई है. अधिकारियों ने इस हफ़्ते यहाँ मरने वालों की संख्या में पचास फ़ीसदी का इज़ाफ़ा किया है. साथ ही साथ इस बात पर ज़ोर दिया है कि कोई सूचना छिपाई नहीं गई थी.
लोग
इमेज कैप्शन, इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत के बांडुंग में रेलवे की पटरियों के किनारे व्यायाम के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग की प्रैक्टिस करते लोग.
महिला
इमेज कैप्शन, पेरिस में प्रोटेक्टिव मास्क पहन कर दुकान के सामने से गुज़रती एक महिला.
टट्टू
इमेज कैप्शन, कैंब्रिजशायर के नेशनल ट्रस्ट विकेन फेन नेचर रिजर्व में कोनिक टट्टू एक दूसरे पर वर्चस्व जताने के लिए लड़ते हुए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)