टेक्सस से टकराया चक्रवात हार्वी

पानी में फंसा व्यक्ति
इमेज कैप्शन, ख़तरनाक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है
प्रकाशित

चक्रवात हार्वी ने शुक्रवार देर रात टेक्सस के तट पर ख़तरनाक़ हवाओं और तेज़ बाढ़ के साथ दस्तक दी.

215 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ़्तार से हवाएं तटीय इलाक़ों से टकराईं. हालांकि हवाओं की गति कम हो रही है और अब इस चक्रवात को उष्णकटिबंधीय तूफ़ान मान लिया गया है.

इस तूफ़ान की वजह से कई इलाक़ों में भारी बर्बादी हुई है. रॉकपोर्ट शहर सबसे ज़्यादा प्रभावित है. शहर में कई इमारतें बर्बाद हो गई हैं.

रॉकपोर्ट एयरपोर्ट पर बर्बाद वाहन

तूफ़ान के कारण कई छोटे विमान भी नष्ट हो गए.

रॉकपोर्ट एयरपोर्ट

बीती रात रॉकपोर्ट शहर से तूफ़ान सीधे टकराया.

शहर के मेयर ने तूफ़ान के टकराने से पहले लोगों को चेताते हुए कहा था कि जो लोग शहर में रुक रहे हैं वो अपनी बांह पर अपना नाम और सोशल सिक्यूरिटी नंबर लिख दें.

तूफान से हुई बर्बादी
प्रभावित महिला
प्रभावित लोग
अपने दोस्त को तलाश करता एक व्यक्ति

तूफ़ान के कारण कॉर्पस क्रिस्टी शहर के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा.

कर्मचारी
स्थानीय लोग

शनिवार सुबह को लोगों ने शहर में हुई बर्बादी को देखा. हालांकि कॉर्पस क्रिस्टी शहर में रॉकपोर्ट जैसी बर्बादी नहीं हुई.

आग से बर्बाद घर और कारें
पानी में डूबी कार

तूफ़ान के तट से टकराने से पहले बहुत से लोग समुद्र में उठती ऊंची लहरों को देखने भी पहुंचे.

तस्वीर लेता व्यक्ति

बहुत से लोग शहर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए.

तूफान के कारण बंद व्यापारिक प्रतिष्ठान

तूफ़ान के कारण भारी बारिश हो रही है और प्रशासन ने ख़तरनाक बाढ़ की चेतावनी जारी की है.

कई इलाकों में तेज़ बारिश हो रही है और अब तक दस इंच से ज़्यादा बारिश हो चुकी है.

सड़कों पर भरा पानी
पोर्ट लावानका में पानी में घिरा घर
सुपरमार्केट से लोगों ने सामान खरीद लिया.
तूफान से बर्बाद हुआ तेल का टैंक

नासा ने तूफ़ान की अंतरिक्ष से ली गई तस्वीरें जारी की हैं. ये तस्वीर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से ली गई है.

नासा ने जारी की तूफान की तस्वीर

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)