नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़

    • Author, सीटू तिवारी
    • पदनाम, पटना से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

नेपाल की तराई में लगातार हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ के हालात बदतर होते जा रहे है. राज्य के आठ ज़िलों में बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है.

कोसी और सीमांचल इलाके में कोसी, महानंदा, बखरा, कंकई, परमार सहित सभी नदियां उफान पर हैं.

आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव अनिरूद्द कुमार ने बताया कि सुपौल, अररिया, किशनगंज, दरभंगा सहित आठ ज़िलों के 1324 गांव की लगभग पांच लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है.

बाढ़ में फंसे लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं.

हालांकि सहरसा से स्थानीय पत्रकार पीयूष बताते हैं कि सरकार के बचाव कार्य की रफ्तार बहुत धीमी है जबकि हालात लगातार काबू से बाहर होते जा रहे हैं.

इस बीच गंडक बराज से मंगलवार रात 5.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की भी जानकारी मिली है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)