बंगाल और असम में मतदान जारी

गुवाहाटी में मतदाना के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता.
प्रकाशित

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के तहत सोमवार को पश्चिम बंगाल में पहले चरण के दूसरे हिस्से और असम में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो चुका है.

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज 31 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा.

असम में मतदान के बाद स्याही लगी उंगली दिखाता एक मतदाता.

पश्चिम बंगाल में सुबह नौ बजे तक 22 फ़ीसद मतदान होने की ख़बर है.

सुचारू रूप से मतदान कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं. बंगाल में पहले चरण के पहले हिस्से में चार अप्रैल को 18 सीटों पर 80 फ़ीसदी मतदान हुआ था.

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस-वाममोर्चे गठबंधन और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुक़ाबला है.

असम में दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज 61 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ है और शाम पांच बजे तक होगा.

गुवाहाटी में मतदान के लिए कतार में खड़े लोग.

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर मनमोहन सिंह दोपहर एक बजे गुवाहाटी दीसपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले एक मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे.

स्थानीय पत्रकार दिलीप शर्मा के मुताबिक गुवाहाटी के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. लोग उत्साहपूर्वक मतदान करने आ रहे हैं.

असम की 91 साल की मतदाता सरस्वती देवी मतदान के बाद स्याही लगी उंगली दिखाती हुई.

असम की 126 सदस्सीय विधानसभा के चुनाव के पहले चरण में चार अप्रैल को मतदान हुआ था. इस दौरान 82.2 फ़ीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

असम में मुख्य मुक़ाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस, भाजपा-एजीपी और बीपीएफ़ के गठबंधन और बदरूद्दीन अजमल की एआईयूडीएफ़ के बीच माना जा रहा है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)