बांग्लादेश को सुंदरबन में मिले सिर्फ 106 बाघ

royal bengal tiger
प्रकाशित

दुनिया के सबसे विशाल मैनग्रोव वन बांग्लादेश के सुंदरबन में अब सिर्फ 100 छह बाघ बचे हैं.

बांग्लादेश के उच्च वन अधिकारी ने कहा कि यह आंकड़ा अनुमान से काफी नीचे पाया गया है.

बांग्लादेश के सरकारी वन विभाग के प्रभागीय संरक्षक ज़ाहिद कबीर ने कहा है कि छुपे हुए कैमरों की मदद से किए गए सर्वे से आंकड़ों का सही अनुमान लगाया गया है.

ज़ाहिद कबीर के नेतृत्व में पिछले दिनों एक सर्वे किया गया जिसमें पता चला है कि बाघों की संख्या 83 से 130 के बीच है.

उन्होंने बीबीसी को कहा, "आंकड़ों का औसत 106 होता है. यह सटीक आंकड़ा है."

बाघों की संख्या में तेज़ी से कमी

royal bengal tiger2

2004 में किए गए एक सर्वे के दौरान सुंदरबन में बाघों की संख्या करीब 440 बताई गई थी.

विश्व विरासतों की सूचि में शामिल सुंदरबन दुनिया में बाघों का आखरी प्राकृतिक निवास बचा है.

बताया जा रहा है कि सुंदरबन के भारतीय हिस्से में करीब चौहत्तर बाघ ही बचे हैं.

मुख्यत: भारत औऱ बांग्लादेश में करीब दो हज़ार तीन सौ बंगाल टाइगर ही बचे हैं , बाकी कुछ बाघ नेपाल, भूटान, चीन और म्यांमार में पाए जाते हैं.

सुंदरबन 10 हज़ार वर्ग किलोमीटर में फैला घना जंगल है जो भारत और बांग्लादेश

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक क</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>रें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>