गैंडों के शिकार से अफ़्रीका चिंतित

गेंडा
प्रकाशित

दक्षिण अफ़्रीका की सरकार का कहना है कि गैंडों के शिकार में चिंताजनक बढ़ोत्तरी हुई है.

देश के पर्यावरण मंत्री के मुताबिक इस साल अब तक 393 गैंडों का शिकार किया जा चुका है, यानि बीते साल के मुक़ाबले इस दौरान शिकार किए गए गैंडों कि संख्या में साठ से ज़्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है.

पर्यावरण मंत्री एडना मोलेवा के मुताबिक सबसे ज़्यादा शिकार के मामले क्रूगर नेशनल पार्क में सामने आए हैं.

इस साल गिरफ़्तारियां भी ज़्यादा की गई हैं. अब तक 132 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.

संवाददाताओं का कहना है कि सरकार को शिकार रोकने में चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है.

गैंडों का शिकार उनके सींग के लिए किया जाता है.

गैंडों के सींग का इस्तेमाल एशिया में पारंपरिक दवाओं में किया जाता है. इसका सबसे ज़्यादा इस्तेमाल चीन में होता है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>