प्रेमी जोड़े को हत्या के बाद जलाया

इसी जगह पर हत्या के बाद प्रेमी जोड़े को जलाया गया.
प्रकाशित

बिहार में पुलिस का कहना है कि गया ज़िले में लड़की के परिजनों ने एक प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी है.

गया के पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा को बताया कि यह ऑनर किलिंग का मामला लगता है.

उन्होंने कहा, "एक शादीशुदा व्यक्ति जयराम मांझी को एक लड़की से प्रेम हो गया था. लड़की के परिजनों ने पहले दोनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर दोनों को जला दिया."

गांव में पूछताछ करती पुलिस

पुलिस ने छह लोगों के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. हालांकि अबतक एक व्यक्ति की ही गिरफ़्तारी हुई है.

पंचायत की बैठक

ख़बरें थीं कि मामले पर पंचायत की बैठक भी हुई थी.

घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस

लेकिन मनु महाराज का कहना था कि पंचायत ने मामले को निपटाने की कोशिश की थी लेकिन महिला के परिजन नहीं माने और दोनों की हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं जिन्हें डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा.

मारा गया युवक जयराम माँझी गाँव का ही दामाद था और उसे अपने साले की बेटी से प्रेम हो गया था.

घटना बुधवार को गया ज़िले के वजीरगंज थाने के अमैठा गाँव में हुई.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>