अातंक का साया अफ़ग़ानिस्तान पर: ग़नी

अशरफ गनी
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ़ ग़नी ने मंगलवार को कहा कि अफ़ग़ानिस्तान पर आतंकवाद का साया बना हुआ है.

तीन दिनों की यात्रा पर दिल्ली में मौजूद ग़नी ने कहा इससे लड़ने के लिए भारत और अफ़ग़ानिस्तान को साझा प्रयास करना होगा.

उनका कहना था कि आतंकवाद को ख़ेमों में बांटकर नहीं देखा जा सकता.

गनी और मोदी

उन्होंने कहा,"हमारे बच्चे, महिलाएं आतंक के साये में रह रहे हैं. आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ना होगा और उसपर फ़तह हासिल करनी होगी."

ग़नी ने कहा, "आतंकवाद को अच्छा और बुरा के खेमों में नहीं बांटा जा सकता है. हमें इसका क्षेत्र में और वैश्विक स्तर पर एक होकर सामना करना होगा."

मोदी

भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो अफ़ग़ानिस्तान सुरक्षा बलों को मज़बूत करने के प्रयास को जारी रखेगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>