फाइनल में जगह के लिए जंग

India_cricket
प्रकाशित

आज विश्व कप क्रिकेट के दूसरे सेमीफ़ाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा.

सिडनी में होने वाला ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा.

चीन के दौरे पर श्रीलंकाई राष्ट्रपति

sri lanka_president

श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना आज चीन के दौरे पर वार्षिक बोआओ फोरम फॉर एशिया बैठक में हिस्सा लेने जाएंगे.

बैठक में मुक्त व्यापार समझौते और चीन के श्रीलंका में पांच अरब डॉलर के प्रोजेक्ट पर चर्चा की जाएगी.

परमाणु समझौते पर ईरान से वार्ता

iran_talks

परमाणु समझौते पर ईरान के साथ अगली वार्ता आज से शुरू होगी, रूस के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी.

ईरान के साथ अमरीका, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, रूस और चीन परमाणु समझौते पर वार्ता करेंगे.

ब्रिटेन में पैरा स्विमिंग इंटरनेशनल मीट

swimmming

ब्रिटेन के ग्लासगो स्थित टॉलक्रॉस अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग सेंटर में आज से वार्षिक ब्रिटिश पैरा स्विमिंग इंटरनेशनल मीट शुरू होने वाली है.

यह प्रतियोगिता 29 मार्च तक चलेगी.

बीजिंग में आॅयल एक्सपो

चाईना इंटरनेशनल पेट्रोलियम एंड पेट्रोकेमिकल टेक्नोलॉजी एक्विपमेंट एग्ज़िबिशन आज से चीन की राजधानी बीजिंग में शुरू हो रहा है.

इसे विश्व का सबसे बड़ा तेल एक्सपो माना जाता है.

इसमें दुनिया भर की फ़ॉर्च्यून 500 की 46 कंपनियां हिस्सा लेंगी.

साथ ही इसमें 16 देशों के प्रतिनिधिमंडल भी शिरकत करेंगे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐपके लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)