भारत आएंगे पाकिस्तानी रेंजर्स

alps_crash
प्रकाशित

फ़्रांस के दक्षिणी एल्प्स पर्वत शृंखला में जिस जगह जर्मनविंग्स एयरलाइंस का एयरबस ए320 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था वहां जर्मन चांसलर एंगला मर्कल दौरा करने के लिए आज रवाना होंगी.

जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक वॉल्टर स्टीनमर और एलेक्ज़ेंडर डॉबरिन्ट पहले ही वहां के लिए रवाना हो चुके हैं.

इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 150 लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

पाकिस्तानी रेंजर्स

pak_rangers

पाकिस्तानी रेंजर्स का एक प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा.

पांच दिवसीय इस दौरे में भारतीय बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के साथ डीजी स्तर की वार्ता होगी.

इससे पहले दिसंबर बीएसएफ का एक प्रतिनिधिमंडल दिसंबर 2013 में लाहौर गया था.

हालांकि उसके बाद यह बैठक संघर्ष विराम के उल्लंघन के चलते टाल दी गई थी.

मुद्रा बैंक पर बैठक

बजट में प्रस्तावित माइक्रो युनिट्स डेवलेपमेंट एंड रिफाइंस एजेंसी (मुद्रा) बैंक पर चर्चा करने के लिए वित्त मंत्रालय ने एक बैठक बुलाई है.

इसमें सभी साझेदार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और लघु वित्त संस्थान हिस्सा लेंगे.

20 हज़ार करोड़ रुपये की पूंजी से शुरू होने वाला यह बैंक सूक्ष्म और छोटी व्यापार इकाईयों को वित्तीय सहायता मुहैया कराएगा.

सीपीआई की चार दिवसीय बैठक आज से

cpi_meet

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) का चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से पुद्दुचेरी में शुरू होगा.

सीपीआई विजयवाड़ा के शहर प्रमुख डी शंकर ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा मिल रहा है.

यह देश के लिए ख़तरा है. उन्होंने कहा कि लोगों ने मोदी सरकार को बहुमत दिया लेकिन केंद्र सरकार ऐसी नीतियों पर काम कर रही है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी.

मर्सडीज़ के नए मॉडल लॉन्च

merc

मर्सडीज़ बेंज़ आज अपनी लग्ज़री कार की नई रेंज 'सीएलएस क्लास' और 'ई क्लास' लॉन्च करेगा.

दोनों ही कारों को (कंप्लीटली बिल्ट अप) सीबीयू रूट के ज़रिए बेचा जाएगा. दोनों ही कारों को जून 2014 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया गया था.

(हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)