वापस आ रही है 'नागिन'

'नागिन', कलर्स चैनल टीवी
प्रकाशित

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला शो 'नागिन' का पहला सीज़न ख़त्म हो गया है, लेकिन इसके साथ ही इसके दूसरे सीज़न की भी घोषणा चैनल ने कर दी है.

हाल ही में चैनल ने अपने सीरियल का आधिकारिक प्रोमो रिलीज़ किया है, जिसमें सीरियल की मुख़्य कलाकार शिवन्या (मॉनी रॉय) के आलावा एक अन्य अभिनेत्री भी दिखाई दे रही हैं.

इसके प्रोमो को कलर्स के सीईओ राज नायक ने जारी करते हुए कहा, "हमारे सभी नागिन दर्शकों के लिए सीज़न-2 अक्तूबर महीने में आएगा."

'नागिन', कलर्स चैनल टीवी

प्रोमो में शिवन्या किसी लड़की को 'नागमणि' की रक्षा का फ़र्ज़ निभाने की बात कह रही हैं. प्रोमों में धुंधली सी दिख रही दूसरी अदाकारा कौन होंगीं, इसे चैनल ने अभी नहीं बताया है.

इसकी कहानी जिस मोड़ पर ख़त्म हुई है, वहीं से अगला सीज़न शुरू होगा.

अपने प्रसारण के कुछ दिनों बाद से ही सफलता के शीर्ष पर पहुँच चुके इस शो का आख़िरी एपिसोड 5 जून को टेलीकास्ट हुआ था.

'नागिन', कलर्स चैनल टीवी

'नागिन' की टीआरपी का आलम यह था कि कलर्स पर ही प्रसारित सलमान ख़ान के शो 'बिग बॉस-9' को भी इसने पीछे छोड़ दिया.

शो में 'शिवन्या' और 'शेषा' (अदा ख़ान) के क़िरदारों को दर्शकों की काफ़ी सराहनी मिली .

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> सकते हैं. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और<link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)