अजय-शाहरुख़ की दूरियां मिटीं

    • Author, सुप्रिया सोगले
    • पदनाम, मुंबई से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

कुछ दिनों पहले शाहरुख़ ख़ान और अजय देवगन की एक तस्वीर आई है, जिसमें ये दोनों कलाकार साथ में ख़ाना खाते हुए दिख रहे हैं.

दोनों कलाकारों को यूँ साथ पहली बार देखा गया है.

अपनी आगामी फ़िल्म 'दृश्यम' के प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए अजय ने कहा, "ये प्लान नहीं था, जब आप एक जगह होते हैं, तो मुलाक़ात करते हैं, साथ बैठते हैं. इसी दौरान किसी ने हमारी तस्वीर खींच ली और तस्वीर आप लोगों के सामने आ गई.''

दोनों के रिश्तों की खटास ख़बरें बनती रही हैं, लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इस खटास पर कोई प्रतिक्रिया कभी नहीं दी.

'सन ऑफ़ सरदार' और 'जब तक है जान' फ़िल्म के रिलीज़ के समय दोनों के बीच की कड़वाहट साफ़ नज़र आई. इसकी वजह से अजय की पत्नी और अभिनेत्री काजोल और शाहरुख़ के बीच भी दूरियां पनपी. लेकिन इस तस्वीर ने ये बात तो साबित कर दी की दूरिया घट रही हैं.

दोस्ती के लिहाज से वर्ष 2015 शाहरुख़ के लिए काफ़ी अच्छा लग रहा है. पहले सलमान से दूरिया घाटी और अब अजय भी नज़दीक आ गए.

फिलहाल अजय देवगन अपनी फ़िल्म 'दृश्यम' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस फ़िल्म में 16 साल के बाद तब्बू और अजय नज़र आएंगे. निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी फ़िल्म 24 जुलाई को रिलीज़ होगी .

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)