अलग होगा ओह माय गॉड का दूसरा अवतार

अक्षय कुमार और परेश रावल
प्रकाशित

फ़िल्म ओह माय गॉड का दूसरा अवतार जल्द ही सिनेमा के पर्दे पर नज़र आएगा.

साल 2012 में आई फ़िल्म 'ओह माय गॉड' ने सभी का खूब मनोरंजन किया.

फ़िल्म की ज़बरदस्त सफलता के बाद फ़िल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला ज़ोर-शोर से इसके सीक्वल 'ओह माय गॉड-2' की तैयारी में लग गए थे.

अब इस फ़िल्म की कहानी पूरी हो गई है और उमेश की मानें तो 'ओह माय गॉड-2' पहली फ़िल्म से बिल्कुल अलग होगी.

सीक्वल की कहानी अलग

अक्षय कुमार

फ़िल्म के बारे में उमेश ने बताया, "यह फ़िल्म जातिवाद और समाज के कई अन्य विषयों के बारे में होगी. "

उन्होंने आगे कहा, "इसके साथ ही दर्शकों के लिए फ़िल्म की कहानी को मसालेदार रखा गया है, लेकिन साथ ही फ़िल्म की कहानी आँखें खोल देने वाली भी होगी."

फ़िल्म में मुख्य भूमिका में परेश रावल होंगे और अक्षय कुमार भी एक दिलचस्प किरदार में दिखेंगे.

'ओह माय गॉड-2' की शूटिंग जून से शुरू होगी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>