जॉन अब्राहम से कोई परेशानी नहीं: अक्षय

जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार
प्रकाशित

अक्षय कुमार बीते सालों की दो बड़ी फ़िल्मों 'वेलकम' और 'हेराफेरी' का हिस्सा रहे हैं.

इन फ़िल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग भी जबरदस्त रही है, लेकिन अब इन दोनों ही फ़िल्मों के सीक्वल में अक्षय के रोल को आगे बढ़ाने के लिए जॉन अब्राहम के साइन किया गया है.

अक्षय ख़फ़ा नहीं

पर क्या इस बात से अक्षय कुमार ख़फ़ा नहीं हैं?

जॉन अब्राहम

अक्षय कहते हैं, "मेरी जॉन अब्राहम से इस बारे में बात हो चुकी है और मुझे मालूम था कि फ़िल्म के निर्माता उसे साइन करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. मेरी मजबूरी ये है कि फ़िल्म 'बेबी' के बाद मेरी अगली फ़िल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है ऐसे में मैं ये फ़िल्में नहीं कर सकता था."

अक्षय ने स्पष्ट किया कि इस बात से उनके और जॉन के बीच कोई दिक्कत नहीं है. जॉन और अक्षय 'गरम मसाला', 'हाउसफ़ुल' और 'देसी ब्वॉयज़' जैसी फ़िल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

<bold>(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>