प्रियंका मेरी गॉडमदर नहीं: परिणीति

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा
प्रकाशित

प्रियंका और परिणीति के बीच सब कुछ ठीक नहीं है, ऐसा अब धीरे धीरे सामने आने लगा है.

दरअसल परिणीति चोपड़ा 11 फ़िल्म पुरानी हो चुकी हैं लेकिन आज तक प्रियंका उनके प्रमोशन के लिए खुलकर सामने नहीं आईं.

वहीं मनारा कि फ़िल्म के प्रमोशन में प्रिंयंका ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

इस बात से लोगों ने कयास लगाना शुरु कर दिया था कि क्या प्रियंका परिणीति को आगे बढ़ाने की ज़्यादा इच्छुक नहीं है?

लेकिन 'ज़िद' फ़िल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में प्रियंका ने कहा, "मैं अपनी बहनों की गॉडमदर हूं और उनको जब भी बॉलीवुड में ज़रूरत पड़ेगी मैं उनके साथ रहूंगी."

परिणीति चोपड़ा

प्रियंका के इस बयान के बाद सभी को लगा था कि चोपड़ा बहनों के बीच सब ठीक ठाक है लेकिन अब परिणीति ने प्रियंका के बयान का खंडन किया है.

परिणीति ने मुंबई के एचटी कैफ़े को बताया, "प्रियंका मेरी गॉडमदर नहीं है, मैं अपने फ़िल्म संबंधी फ़ैसले आदित्य चोपड़ा से पूछ कर लेती हूं. आदित्य ही मेरे मेन्टर हैं क्योंकि मुझे एक अभिनेत्री के तौर पर लाने का आइडिया उनका था न कि किसी और का."

परिणीति के इस बयान के बाद ये साफ़ हो गया है कि तीनों चोपड़ा बहने काम भले ही एक इडंस्ट्री में कर रही हैं, विचार शायद अलग-अलग रखती हैं.

(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)