'गब्बर' ने मार लिए पैसे?

 अक्षय कुमार
प्रकाशित

अक्षय कुमार और श्रुति हासन की फ़िल्म 'गब्बर' मुश्किल में फंस गई है.

मिड डे अख़बार में छपी ख़बर के मुताबिक़ फ़िल्म के सेट पर काम करने वाले लोगों ने निर्माता की शिक़ायत करने का मन बनाया है.

संजय लीला भंसाली

सेट पर काम करने वाले लोगों की टीम के एक सदस्य ने अख़बार को बताया, "हमें तीन महीने से पैसे नहीं मिले हैं जबकि शूटिंग का काम ख़त्म हो चुका है. अब हम यूनियन से शिक़ायत करेंगे."

फ़िल्मों में मज़दूरों के हितों के लिए काम करने वाली संस्था एलाइड मज़दूर यूनियन के मुताबिक़ निर्माता अक्सर मज़दूरों को पारिश्रमिक देने में आनाकानी करते हैं जबकि हीरो को देने के लिए उनके पास करोड़ों रुपया होता है.

इससे पहले संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग भी मज़दूरों ने रोक दी थी क्योंकि कथित तौर पर उन्हें उनका मेहनताना नहीं दिया गया था.

(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)