दीपिका ने किया हाल-ए-दिल बयां

आमिर ख़ान, दीपिका पादुकोण
प्रकाशित

आमिर ख़ान के सामने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा और कंगना रानावत ने खुलकर रखी अपने दिल की बात.

तीनों ने आमिर को बताया कि उन्हें किस तरह का लड़का पसंद है.

ये तीनों अभिनेत्रियां नज़र आएंगी आमिर ख़ान के टीवी शो 'सत्यमेव जयते-3' के आख़िरी एपिसोड में.

शो में हंसी मज़ाक़ के साथ-साथ आमिर इनसे गंभीर विषयों पर भी चर्चा करेंगे.

परिणीति चोपड़ा
इमेज कैप्शन, आमिर के शो में परिणीति चोपड़ा भी दिखेंगी.

ख़बरों के मुताबिक़ इन अभिनेत्रियों ने पुरुषों के बारे में अपनी राय आमिर से साझा की और बताया कि उनके हिसाब से एक आदर्श पुरुष में क्या विशेषताएं होनी चाहिए.

दीपिका की पसंद

जहां कंगना ने कहा कि उन्हें संवेदनशील पुरुष पसंद है, वहीं दीपिका ने कहा, "एक पति के तौर पर मेरी पसंद वो लड़का होगा जो मुझे बिना शर्त भरपूर प्यार करे."

इस शो के पहले दो संस्करणों में आमिर ने किसी सेलेब्रिटी को नहीं बुलाया था.

लेकिन तीसरे संस्करण में उन्होंने इन तीनों अभिनेत्रियों से पहले सलमान ख़ान को भी अपने शो में आमंत्रित किया था.

(बीबीसी हिंदी के <bold><link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> के लिए <bold><link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> करें. आप हमें <bold><link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link></bold> और <bold><link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link></bold> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.