सैफ़ ने साजिद ख़ान से मांगी माफ़ी

साजिद ख़ान, सैफ़ अली ख़ान
प्रकाशित

साजिद ख़ान के प्रति अपने कठोर बर्ताव के लिए सैफ़ अली ख़ान ने कथित तौर पर उनसे माफ़ी मांग ली है.

बॉम्बे टाइम्स की ख़बर के मुताबिक़ सैफ़, सोमवार को साजिद ख़ान से मिले उन्हें गले लगाया और माफ़ी भी मांगी.

दरअसल साजिद ख़ान की फ़िल्म 'हमशकल्स' में काम करने के बाद सैफ़ ने ऐलान किया था कि वो साजिद के साथ कभी काम नहीं करेंगे.

'पहले झगड़ा, अब सुलह'

हमशकल्स
इमेज कैप्शन, सैफ़ अली ख़ान ने साजिद ख़ान की फ़िल्म 'हमशकल्स' में काम किया था.

'हमशकल्स' बॉक्स ऑफ़िस पर पिटी थी और समीक्षकों ने भी फ़िल्म को बुरी तरह से लताड़ा था.

लेकिन साजिद से अब मिलने के बाद सैफ़ ने कहा, "मैं साजिद को भाई की तरह प्यार करता हूं और करता रहूंगा. 'हमशकल्स' में उन्होंने मेहनत की थी लेकिन अफ़सोस उसके मनचाहे परिणाम नहीं आए."

साजिद ने भी माना कि उनके और सैफ़ के बीच सुलह हो गई है.

हालांकि सैफ़ ने ये साफ़ नहीं किया कि भविष्य में वो साजिद के साथ काम करेंगे या नहीं.

(बीबीसी हिंदी के <bold><link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> के लिए <bold><link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> करें. आप हमें <bold><link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link></bold> और <bold><link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link></bold> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)