सैफ़ बनाएंगे 'आराधना' का रीमेक?

 सैफ़ अली ख़ान, शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना
प्रकाशित

इन दिनों जहां भी देखो रीमेक फ़िल्मों की होड़ सी लगी है.

पहले घड़कन, राम लखन, अंदाज़ अपना अपना जैसी कई फ़िल्मों का रीमेक बनने जा रहा है.

सैफ़ अली ख़ान

ऐसे में सैफ़ अली ख़ान कैसे पीछे रह सकते हैं. मुंबई के अख़बार डीएनए के मुताबिक सैफ़ अली ख़ान अपनी मां शर्मिला टैगौर की फ़िल्म आराधना को एक बार फिर से बनाने के बारे में सोच रहे हैं.

पहले वाली आराधना फ़िल्म में शर्मीला टैगोर के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आए थे सुपर स्टार राजेश खन्ना और ये फ़िल्म बहुत कामयाब हुई थी.

लेकिन अगर एक बार फिर से ये फ़िल्म बनती है तो ये जानना बहुत दिलचस्प रहेगा कि कौन निभाएगा शर्मिला का किरदार और क्या ख़ुद सैफ़ निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार.

(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)