You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
तमिलनाडु: लोकभवन के सामने टीवीके के समर्थकों का प्रदर्शन
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि सरकार कौन बनाएगा.
सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली एकल पार्टी होने के नाते एक्टर विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने तमिलनाडु के कार्यवाहक राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है.
लेकिन राज्यपाल अर्लेकर ने सरकार गठन के लिए ज़रूरी 118 विधायकों के समर्थन की कमी का हवाला देते हुए विजय को आमंत्रित करने से इनकार कर दिया.
इसी बीच 8 अप्रैल को टीवीके के समर्थक राज्यपाल के आधिकारिक निवास के सामने प्रदर्शन करते नज़र आए. ये समर्थक विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने की मांग कर रहे हैं.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)