मर्लिन मुनरो के 100वें जन्मदिन के मौके पर इस अंदाज़ में नज़र आए उनके फै़न्स

मर्लिन मुनरो के 100वें जन्मदिन के मौके पर इस अंदाज़ में नज़र आए उनके फै़न्स
प्रकाशित

अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में फिल्म स्टार मार्लिन मुनरो के 100वें जन्मदिन के मौके पर उनके कई फैन्स इकट्ठा हुए.

सभी लोग मार्लिन मुनरो के मशहूर लुक में सफेद रंग की ड्रेस और सुनहरे रंग की विग पहने हुए नज़र आए.

कैलिफ़ोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में एक हज़ार से ज़्यादा मार्लिन फैन्स मौजूद थे.

इसी के साथ नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना, जिसमें एक साथ सबसे ज़्यादा लोगों ने मार्लिन की तरह कपड़े पहने हुए थे.

इससे पहले यह रिकॉर्ड 2020 में ऑस्ट्रेलिया में 254 लोगों ने मिलकर बनाया था.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)