जब मलेशिया के पीएम ने गाया किशोर कुमार का गाना

वीडियो कैप्शन, जब मलेशिया के पीएम ने गाया किशोर कुमार का गाना
जब मलेशिया के पीएम ने गाया किशोर कुमार का गाना
प्रकाशित

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स डिनर के दौरान हिन्दी फ़िल्मों के दो मशहूर गाने गाए. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में अनवर इब्राहिम पियानो की धुन पर किशोर कुमार का मशहूर गाना 'ख़्वाब हो तुम या कोई हक़ीक़त' और मुकेश का गीत 'दोस्त दोस्त ना रहा' गाते नज़र आ रहे हैं. क़रीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में वह दोनों गानों के कुछ अंतरे गाते दिखाई देते हैं.

अनवर इब्राहिम ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "गुरु, थोड़ा-सा गाने की इजाज़त है?"

किशोर कुमार का 'ख़्वाब हो तुम या कोई हक़ीक़त' गाना 1965 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'तीन देवियां' का है. वहीं, मुकेश की आवाज़ में लोकप्रिय हुआ 'दोस्त दोस्त ना रहा' 1964 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'संगम' का गीत है.

इससे पहले फ़रवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान अनवर इब्राहिम ने एक आधिकारिक वीडियो मोंटाज शेयर किया था. इसमें फ़िल्म 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' का लोकप्रिय गाना 'बोले चूड़ियाँ' इस्तेमाल किया गया था.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.