बीबीसी पड़ताल का असर, तीन 'पेपर पार्टियों' के ख़िलाफ़ केस दर्ज

वीडियो कैप्शन, बीबीसी ने 'पेपर पार्टियों' को लेकर एक पड़ताल की थी. तीन पार्टियों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज
बीबीसी पड़ताल का असर, तीन 'पेपर पार्टियों' के ख़िलाफ़ केस दर्ज
प्रकाशित

बीबीसी ने तीन हफ़्ते पहले 'पेपर पार्टियों' को सैकड़ों करोड़ रुपये का चंदा मिलने को लेकर एक पड़ताल की थी.

अब गुजरात सीआईडी क्राइम ने ऐसी कम से कम तीन पार्टियों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है.

इस पड़ताल में बीबीसी ने बताया था कि गुजरात की छह छोटी पार्टियों के पास साल 2023-24 में 1700 करोड़ रुपये का चंदा आया था, जो बीजेपी को छोड़कर सभी राष्ट्रीय पार्टियों को मिले कुल चंदे से भी ज़्यादा था.

इन छह में से तीन पार्टियों के ख़िलाफ़ आयकर विभाग के अधिकारियों की शिकायत के आधार पर एफ़आईआर दर्ज की गई है.

इन राजनीतिक दलों के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 173 (संज्ञेय अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

बीबीसी की टीम ने तीनों पार्टियों के दफ़्तरों का दौरा किया. इस दौरान वहां क्या दिखा?

रिपोर्ट: तेजस वैद्य

एडिट: दीपक जसरोटिया

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.