शख़्स ने पानी पर चलाई बाइक, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियो कैप्शन, शख़्स ने पानी पर चलाई बाइक, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
शख़्स ने पानी पर चलाई बाइक, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
प्रकाशित

चीन में एक शख़्स ने पानी पर बाइक दौड़ाकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

ये शख़्स चीन की मोटरसाइकिल कंपनी ज़ीएक्समोटो (ZXMoto) के फाउंडर झांग शुए हैं.

उन्होंने अपनी खास तरह से बनाई गई मोटरसाइकिल से पानी पर 40.74 किलोमीटर की दूरी तय की.

इस चैलेंज के दौरान, झांग शुए ने एक ओपन रिवर में बाइक चलाई और 31.8 किलोमीटर के पिछले गिनीज़ रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)