लखनऊ की एक इमारत में लगी आग, डिप्टी सीएम ने क्या बताया?

लखनऊ की एक इमारत में लगी आग, डिप्टी सीएम ने क्या बताया?
प्रकाशित

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक इमारत में आग लग गई.

यह घटना अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके की है.

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि इस हादसे में 14 बच्चों की मौत हुई है और चार बच्चे घायल हुए हैं.

लखनऊ की जिस इमारत में आग लगी, उसकी जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "ये एनिमेशन सेंटर था और गर्मी की छुट्टी में बच्चे यहां कंप्यूटर पर एनिमेशन बनाना सीखने आते थे."

वहीं ग्राउंड पर मौजूद बीबीसी संवाददाता प्रेरणा ने बताया है कि अधिकारियों के अनुसार इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर गेमिंग ज़ोन संचालित था, जहां गेमिंग सॉफ़्टवेयर पर काम किया जाता था.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)